Thursday, 23 April 2020

कलौंजी (nigella seeds) क्या है और कलौंजी के क्या क्या फायदे हैं?

कलौंजी किसे कहते हैं?

दोस्तों कलौंजी के आनेक नाम है इसे हिंदी में कलौंजी भी कहते हैं मंगरैला भी कहते हैं और इसे इंग्लिश में Nigella seeds कहते हैं।





कलौंजी क्या है?

दोस्तों मैं आपको बता दूं कि कलौंजी इस दुनिया की संजीवनी है यह अनगिनत रोगों को ठीक करने के लिए बहुत ही उपयोगी है कलौंजी मौत को छोड़कर हर मर्ज की दवा है।



दिन भर में हमे कितना कलौंजी का उपयोग करना चाहिए।

दिन भर में हमें 5-7 ग्राम कलौंजी का उपयोग करना चाहिए।


कलौंजी के फायदे।

दोस्तों आप अगर रोजाना 5-7 ग्राम कलौंजी का सेवन करते हैं तो इससे आपका डायबिटीज/शुगर का गलूकोज लेवल कम होता है और इंसुलिन का प्रोडक्शन स्थिर होता है। इससे आप डायबिटीज जैसे रोग को कंट्रोल कर सकते हैं। कलौंजी का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल कर सकते है और शरीर में ब्लड फ्लो increase होता है।



कलौंजी को तवे पर भून कर उसे पीस कर किसी भी तेल में मिलाकर सिर में लगाने से गंजापन दूर होता है। नए बाल उगने लगते हैं और बालों का कालापन बरकरार रहता है।




कलौंजी का काढ़ा बनाकर पीने से सर्दी जुकाम खांसी और तनाव से बहुत ही आराम मिलता है और नींद भी अच्छी आती है।


दोस्तो अगर आप 5 ग्राम कलौंजी को पीस कर दो चम्मच शहद के साथ मिलाकर रात को सोते समय इसका सेवन करने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।





अगर आप पिंपल से परेशान है तो एक छोटा चम्मच कलौंजी  को पीसकर शहद के साथ मिलाकर इसका लेप लगाने से पिंपल से छुटकारा पा सकते हैं।





अगर आपको जोड़ों का दर्द है या पासियों में सूजन है तो एक चम्मच कलौंजी को पीसकर शहद के साथ मिलाकर इसका सेवन करने से आपको इससे बहुत ही जल्दी छुटकारा मिल जाएगा।





कलौंजी में एंटी कैंसर प्रॉपर्टी होती है जो अनेक प्रकार के कैंसर से बचाता है एक चम्मच कलौंजी को पीसकर शहद के साथ मिलाकर रोजाना खाने से दिमाग तेज होता है concentration power बढ़ती है।





अगर आपके पेट में बहुत ज्यादा गैस बनती है तो कलौंजी और अजवाइन को बराबर मात्रा में पीस लीजिए और फिर इस चूरण को एक चम्मच खाना खाने के 1 घंटे बाद गर्म पानी में मिलाकर लीजिए। आपको गैस से छुटकारा मिल जाएगा





दोस्तों तो यह है कलौंजी के स्वास्थ संबंधित लाभ।

दोस्तों मैं ऐसे ही स्वास्थ्य संबंधित आर्टिकल लिखता हूं मेरा यह आर्टिकल यहां तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।





3 comments:

कलौंजी (nigella seeds) क्या है और कलौंजी के क्या क्या फायदे हैं?

कलौंजी किसे कहते हैं? दोस्तों कलौंजी के आनेक नाम है इसे हिंदी में कलौंजी भी कहते हैं मंगरैला भी कहते हैं और इसे इंग्लिश में Nigella seeds...